राम-कृष्ण और सनातन पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला, एके शर्मा बोले- 2027 में मिलेगा जवाब

Lucknow News: ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर सनातन का ढोंग करने का आरोप लगाया। वहीं, एके शर्मा ने सपा के पीडीए पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।

Update:2026-11-18 20:54 IST

ब्रजेश पाठक और एके शर्मा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Lucknow News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव भगवा पहनकर और तिलक लगाकर सनातनी बनने का ढोंग करते हैं। लेकिन उनकी असलियत यूपी की जनता अच्छे से जानती है। वहीं, एके शर्मा ने कहा कि 2022 की तरह 2027 में भी जनता सपा को सबक सिखाएगी। इस बार अखिलेश यादव का सारा भ्रम टूट जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव न तो राम-कृष्ण को मानते हैं और न ही सनातन परंपराओं का सम्मान करते हैं। उनका काम केवल झूठ बोलना और हिंदू धर्म को नीचा दिखाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को सबक सिखाने का काम योगी सरकार ने किया है। आज प्रदेश में माफियाराज नहीं, बल्कि कानून का राज स्थापित है।

'2022 की तरह 2027 में भी हारेंगे अखिलेश'

एके शर्मा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी यूपी की जनता अखिलेश यादव का सारा नशा उतार देगी। सपा के पीडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश की राजनीति में पी का मतलब परिवार, डी का संबंध दरबारियों और ए का वास्ता अपराधियों से है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की जाति ढूंढने वाले अखिलेश को मालूम होना चाहिए कि आजादी की लड़ाई में हर जाति, धर्म और समाज के लोगों ने योगदान दिया था। सभी शहीदों का सम्मान होना चाहिए।

Tags:    

Similar News