Akhilesh Yadav on Mahakumbh: ना कोई तैयारी ना कोई इंतजाम, पूरे शहर में जाम ही जाम, अखिलेश यादव का बयान
Akhilesh Yadav on Mahakumbh: महाकुंभ में भारी भीड़ और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों पर अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महाकुंभ को लेकर ना कोई तैयारी की गई ना कोई इंतजाम किया गया है।;
Akhilesh Yadav On Prayagraj Jam
Akhilesh Yadav on Mahakumbh: प्रयागराज में आयाजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना लगातार करना पड़ रहा है। वहां पहुंच रहे लोगों के हालत को देख उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार साशन-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही उन्हें नाकाम बता रहे हैं। सरकार पर लगातार हमलावर हैं।
अखिलेश यादव ने यूपी में डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा "बनारस में जो ट्रेन का इंजन होता है जहां ड्राइवर चलता है उसमें श्रद्धालु चले गए। सुनने में आया है कुछ स्टेशन बंद कर दिए गए थे प्रयागराज में, लोग रात भर इंतज़ार करते रहे और डिवाइडर पर बैठे रहे। इनका कोई इंतज़ाम और कोई तैयारी नहीं थी।"
अखिलेश यादव का पोस्ट
अखिलेश यादव श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिन पोस्ट किया, जाम में फँसे लोग अपने वाहनों में क़ैद घंटों से क़ैद हैं। दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है। श्रद्धालुओं के मोबाइल फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है।
अखिलेश यादव की सरकार को नसीहत
हालातों पर क़ाबू पाने के लिए कोई ज़िम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जानेमाने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं। जो सिपाही, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी या सफ़ाईकर्मी दिनरात निष्ठापूर्वक भूखे-प्यासे डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश तो दे रहे हैं लेकिन ज़मीन पर नहीं उतर रहे हैं।
प्रयागराज में बद इंतज़ामी
प्रयागराज के नगरवासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। सुनने में आया है कि अब भाजपाई श्रद्धालुओं पर ही ये आरोप लगा रहे हैं कि जब पता है कि हर तरफ़ बद इंतज़ामी फैल गयी है कि तो श्रद्धालु आ ही क्यों रहे हैं। कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है कोई विदेश चला जा रहा है, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?
प्रयागराज में कुछ यूं हैं हालात
बता दें कि उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ चल रहा है। ऐसे में देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां करोड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक श्रद्धालुओं को हो रही फजीहत का प्रमाण हैं।
भीषण जाम
साशन-प्रशासन सुव्यस्थित तरीके से इस आयोजन को पूर्ण कराने में असफल साबित हो रही है। महाकुंभ पहुंचने वाले लोग हर दिन कई-कई घंटे जाम में फंसे रह जा रहे हैं। शहर के बाहर भी और शहर के भीतर भी। यही नहीं ये जाम यहीं तक नहीं सीमित है। सही सलामत व्यवस्था न होने का असर प्रयागराज से सटे दूसरे शहर और धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर काफी जाम है। जैसे- बनारस, अयोध्या, चित्रकूट और झांसी जाने वाले मार्गों पर भीषण जाम है।