महर्षि सुषैन ने मोदी सरकार को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी, जानें इसके बारे में

देश के जाने माने भविष्यवक्ता महर्षि सुषैन कुमार निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। महर्षि सुषैन के मुताबिक़ मोदी सरकार व्यापार को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जल यातायात के क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रही है।

Update: 2019-12-14 06:54 GMT

लखनऊ: देश के जाने माने भविष्यवक्ता महर्षि सुषैन कुमार निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। महर्षि सुषैन के मुताबिक़ मोदी सरकार व्यापार को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर जल यातायात के क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रही है।

जल परिवहन को थल एवं वायु के साथ सम्मिलित किया जाएगा। जल यातायात परियोजनाओं के तहत व्यापारिक उद्देश्यों का नवीनीकरण होगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर अन्य देशों के साथ व्यापार करने में और भी ज्यादा मदद मिलेगी।



उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए मोदी सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। पीएम मोदी की अपने मंत्रियों और अन्य देशों के साथ बातचीत भी लगभग पूरी हो चुकी है। आज शाम तक इसका रिजल्ट भी दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

उनका कहना हैं कि गंगा के साथ अन्य नदियों के जोड़ने से सभी नदियों का उदारीकरण होगा। साथ ही इससे शिव की जटाओं से निकली गंगा को एक नई राह भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें...कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की करेंगे समीक्षा

बता दे कि डॉ. अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ था। उनके निधन की भविष्यवाणी प्रसिद्ध भविष्यवक्ता सुषैन कुमार निगम ने पूर्व में कर दी थी।

उन्होंने छह नवंबर 2014 को एक फेसबुक पोस्ट किया था। फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, कलाम साहब के लिए 11 नवंबर से 28 नवंबर के बीच का समय ठीक नहीं रहेगा। आगे भी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

यदि इस पर गौर करें तो कहीं ना कहीं यह बात सही होती दिखाई देती है। हालांकि, उस दौरान कुछ लोगों ने उनकी बातों को तवज्जो नहीं दी थी, लेकिन 2015 में डॉ. कलाम के निधन के बाद उनकी बात सच होती दिखाई दी थी।

ये भविष्यवाणी सच हुईं...

3 महीने पहले ही कर दी थी विमान हादसे की भविष्यवाणी

सुषैन ने दावा किया कि 8 मार्च 2014 को मलेशिया एयरलाइंस के विमान हादसे के बारे में उन्हें पहले से ही संकेत मिल गए थे। दिसंबर महीने से ही उन्हें अहसास होने लगा था कि कोई बड़ा विमान हादसा होगा और कई जानें जाएंगी।

इस बारे में उन्होंने अपने दोस्तों और आसपास के लोगों को बताया भी था। आखिरकार उनकी ये भविष्यवाणी भी सच हुई और बाद में मलेशिया एयरलाइंस विमान हादसे में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मरने वालों में 5 भारतीय भी शामिल थे।

केजरीवाल का भाग्य

सुषैन का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ही उन्होंने बता दिया था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे, इसके साथ ही चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव के सटीक परिणाम भी उन्होंने पहले ही बता दिया था।

सुनंदा थरूर की मौत

कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा थरूर की मौत की भविष्यवाणी करने का दावा करने वाले सुषैन कुमार निगम के अनुसार घटना के दो दिन पहले ही उन्होंने इसका जिक्र अपने दोस्तों से किया था। उस समय दोस्तों ने मजाक उड़ाते हुए उनसे ऐसी बातें न करने को कहा था, लेकिन दो दिन बाद ही सुनंदा की मौत को लेकर की गई उनकी बात सच साबित हुई।

ये भी पढ़ें...समृद्ध और प्रगतिशील भारत का निर्माण नरेंद्र मोदी का मुख्य एजेंडा

डौंडिया खेड़ा में खजाने की खोज

केंद्र सरकार उन्नाव के बाबा शोभन सरकार के सपने को आधार मानकर वहां हजारों टन सोने के लिए खुदाई करा रही थी। सुषैन का दावा था कि‍ उन्होंने खुदाई से पहले ही बता दिया था कि खुदाई में सोना नहीं मिलेगा। हर बार की तरह ये भविष्यवाणी भी सच हुई।

बसपा नेता धनंजय सिंह का जेल जाना

सुषैन कुमार का कहना है कि उन्होंने बसपा नेता धनंजय सिंह के बारे में दो साल पहले ही बता दिया था कि वो महिला से जुड़े एक मामलें मे जेल जाएंगे। सुषैन की मानें तो उनकी भवि‍ष्यावाणी हमेशा सच साबि‍त होती रही है।

मुंबई आतंकवादी हमला

सुषैन कुमार के मुताबिक 2008 में हुए मुंबई हमले के बारे में उन्होंने देश के जाने-माने एक पत्रकार को पहले ही बताया था, लेकिन उन्होंने भी इसे मजाक में उड़ा दिया था। सुषैन का दावा है कि‍ उन्हें पहले पता चल गया था कि आतंकवादी पानी के रास्ते आएंगे, उनका हुलिया कैसा होगा जोकि बाद में यह बात सच साबित हुई।

सलमान खान हिट एंड रन केस

13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में सलमान खान को दूसरी बार बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। सुषैन कुमार निगम ने सलमान को सजा सुनाए जाने की बात लगभग एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि सलमान को साल 2015 में सजा होगी और वह जेल जा सकते हैं। उनका यह बयान एक दैनिक अंग्रेजी अखबार में छपा भी था।

ये भी पढ़ें...गुजरात दंगाः नानावती-मेहता रिपोर्ट-2 ने PM नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिया

Tags:    

Similar News