विवाहिता के साथ पहले किया रेप, फिर केरोसिन डालकर जला दिया जिंदा

Update: 2016-02-23 10:20 GMT

कानपुर: कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने दिनदहा़ड़े घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला से पहले रेप किया और फिर केरोसीन का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल जब तक पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जहां आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं, उसनी मां, भाई और बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

-यह मामला पनकी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है।

-फातिमा (बदला हुआ नाम) का पति खेत पर गया हुआ था।

-घर में वो अकेले थी। मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला छोटू जबरन घर में घुस गया।

-आरोपी छोटू ने पहले रेप किया और फिर फातिमा को चुप रहने की धमकी दी।

- फातिमा ने जब ससुर और पुलिस से शिकायत की बात कही तो उसे जिंदा जला दिया।

- पड़ोसियों ने खेत पर जाकर फातिमा के पति को घटना की जानकारी दी।

आग देखकर मचा हडकंप

-घर के बाहर पूजा को आग की लपटों में घिरा देखकर हड़कंप मच गया।

-पड़ोस में रहने वाले लोग पीड़िता की मदद के लिए दौड़े।

-सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

-कंबल से आग बुझाने के बाद पीड़िता को हैलट अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में पहुंचने के कुछ देर बाद ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले दिया ये बयान

-अस्पताल ले जाते वक्त घायल विवाहिता ने चौकी इंचार्ज को पूरी आपबीती सुनाई।

-हत्या और रेप का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश मार रही है।

-दो अलग-अलग समुदाय का मामला होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति है।

 

Tags:    

Similar News