Mathura News : संतों की मांग: दीपावली पर मुस्लिम न बेचें दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

Mathura News : संतों ने कहा दीपावली पर दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां सिर्फ हिंदू ही बेचें, मुस्लिम न करें धार्मिक वस्तुओं का व्यापार।

Update:2025-10-16 20:01 IST

 Mathura News ( Image From Social Media )

Mathura News : मथुरा-वृंदावन। क्षेत्र के संतों ने दीपावली त्योहार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। संतों ने कहा है कि दीपावली के मौके पर दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री सिर्फ हिंदू समाज के लोगों द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग इन वस्तुओं को न बेचें, क्योंकि यह हमारे धार्मिक त्यौहार की पवित्रता से जुड़ा मामला है।संतों का कहना है कि दीपावली हिंदू समाज का सबसे बड़ा त्यौहार है, और इसमें देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसलिए जिन लोगों की आस्था देवी-देवताओं में नहीं है, उन्हें इससे संबंधित वस्तुओं का व्यापार नहीं करना चाहिए।

उनका कहना है कि यह हमारे धार्मिक आस्था और परंपराओं का मामला है, इसलिए दूसरों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रकरण के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि मथुरा-वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में दीपावली के दौरान किसी भी मुस्लिम व्यापारी को दीपक या लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपने त्योहारों को स्वच्छता और पवित्रता के साथ मनाना चाहता है, और इस परंपरा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। संतों का कहना है कि धार्मिक वस्तुओं की बिक्री भी श्रद्धा और विश्वास से जुड़ी होती है, इसलिए इसे उसी भावना के साथ किया जाना चाहिए।

Tags:    

Similar News