AAP की बैठक में BJP सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की बनी रणनीति

Meerut News: AAP की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभा को संबोधित किया। बैठक में BJP सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर सहमती बनी है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-02-25 15:55 GMT

AAP की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभा को संबोधित किया। (Pic: Newstrack) 

Meerut News: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी आज जिला कार्यालय भोला रोड पर आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष अकिल राणा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आकिल राणा ने संगठन के पदाधिकारीयो से विस्तार से चर्चा कर आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की। राणा ने कहा कि हम सभी लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों में पूर्ण रूप से विश्वास रखते हैं और जैसा की आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक जिम्मेदार हिस्सा है इसलिए हम सभी को संगठनात्मक तौर पर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच में खड़ा रहना है।

अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत स्तंभ

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा अरविंद केजरीवाल जी इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। कार्यकर्ता 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जिला, विधानसभा व बूथ स्तर तक तैयार हैं। तात्कालिक परिस्थितियों में देश को ईमानदार विकल्प की जरूरत है। आम आदमी पार्टी स्वयं के राजनीतिक हितों को दरकिनार करके इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट संदेश है कि पहले देश महत्वपूर्ण है, पार्टी बाद में है। हम लोग जनता के बुनियादी सवालों की राजनीति करते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को लेकर, उनकी विफलताओं को लेकर जनता के बीच में जाएगा और प्रचार प्रसार करेगा। अंकुश चौधरी ने भाजपा सरकार को चंद पूंजीपतियों की गुलाम सरकार बताते हुए कहा कि देश का अन्नदाता देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके रास्ते में कीले गाड़ने का काम सरकार ने किया है। आँसू गैस के गोले चलाने का काम किया है। इसी आंदोलन में एक 21 साल का नौजवान किसान गोली लगने से शहीद हो गया है लेकिन गूंगी, बहरी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। वही देश के पूंजी पतियों का 13 लाख करोड़ कर्जा सरकार ने माफ किया है। क्या उन पूंजी पतियों ने कोई आंदोलन किया था? कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटकर 25 परसेंट कर दिया है। ये सारे सवाल जनता के सामने हैं।


देश में बेरोजगारी चरम पर

उन्होंने आगे कहा कि यही नहीं देश में  बेरोजगारी चरम पर है। इसी उत्तर प्रदेश के अंदर सालों बाद पुलिस परीक्षा भर्ती को लेकर एग्जाम हुआ। 50 लाख नौजवानों ने आवेदन किया लेकिन पेपर लीक हो गया। जब नौजवानों ने आवाज उठाई तो लखनऊ में उनको लाठियां खानी पड़ी। देश का किसान और युवा बेहाल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा,बढे़ हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम,महंगा डीजल- पेट्रोल, महंगा इलाज, महंगी शिक्षा, यह तमाम नाकामियां भारतीय जनता पार्टी की, उनकी सरकार की AAP का कार्यकर्ता जनता के बीच तक पहुंचाने का काम करेगा। महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। हम अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि आज देश के अंदर अरविंद केजरीवाल की ओर लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। वह एकमात्र ऐसे नेता है जो देश को विश्व पटल पर विश्व गुरु बनाने की योग्यता रखते है।

बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रामबीर, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव प्रीति चौधरी, जिला सचिव अनिल सुरानिया, महानगर उपाध्यक्ष बंटी जाटव, जिला सचिव अनमोल कोरी, जिला सचिव तरीकत पवार, जिला सचिव वैभव मलिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य फलक चौहान, CYSS जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब, जिला कार्यकारिणी सदस्य सचिन वाल्मीकि, जिला सचिव आनंद दुआ, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर कंडारी, महानगर उपाध्यक्ष देव अग्रवाल, महानगर सचिव अजय, महानगर सचिव अशफाक, असगर, ब्रजपाल फौजी, विनय आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News