Meerut News: कटान के लिए ले जाए जा रहे थे 10 पशु, लिसाड़ी गेट पुलिस ने तीन को दबोचा

Meerut News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 पशुओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन और कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए।

Update:2026-08-14 21:36 IST

Meerut News

Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 पशुओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पशुओं को ले जाने में इस्तेमाल वाहन और कटान के औजार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन संख्या UP15HTXXXX को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर चार कटरे और छह कटिया समेत कुल 10 पशु मिले। पुलिस का दावा है कि इन्हें अवैध कटान के लिए ले जाया जा रहा था।मौके से जावेद निवासी खत्ता रोड रशीदनगर, ब्रह्मपुरी, मौ. शारिक निवासी लक्खीपुरा, लिसाड़ी गेट और इकबाल निवासी श्यामनगर, लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद हुए।

लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 532/26, धारा 272/273 बीएनएस और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।कार्रवाई थाना प्रभारी दलवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अम्बुज सिंह जादौन, उपनिरीक्षक विशाल और पुलिस टीम ने की।

Tags:    

Similar News