Meerut News: दोहरी हत्या कांड में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया

Meerut News: मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लाया गया है।

Update:2026-05-06 22:22 IST

Meerut News

Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरमति गणेशपुर में हुई सनसनीखेज दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार के भागलपुर जनपद से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को वादी सहीद ने थाना सरधना में तहरीर देकर बताया था कि नामजद आरोपियों ने एक राय होकर चाकू, लाठी और सरिया से लैस होकर उसके भाइयों भूरा, सहीमुद्दीन और तोहिद पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए सलमान, एहसान और अजरू को भी आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते समय भूरा और सहीमुद्दीन की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

इस मामले में थाना सरधना पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि युसूफ और रहीस खां फरार चल रहे थे। दोनों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने 4 मई की रात करीब 10:20 बजे वांछित आरोपी रहीस खां को उसके ससुराल ग्राम ननकार जयरामपुर, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार दूसरे आरोपी की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News