Meerut News: मेरठ में नाबालिग से अपराध का आरोप, 23 साल का फरदीन गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ के सदर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग से अपराध और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में वांछित 23 वर्षीय फरदीन को गिरफ्तार किया है।

Update:2026-08-17 22:22 IST

मेरठ में नाबालिग से अपराध का आरोप, 23 साल का फरदीन गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

 Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सदर बाजार थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में वांछित 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार को की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका की परिजन ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सराय लालदास निवासी फरदीन पुत्र जब्बार अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 75(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरदीन को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में सदर बाजार पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकदमे में वांछित था और गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरदीन पुत्र जब्बार अली, निवासी सराय लालदास, थाना देहली गेट, मेरठ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।

Tags:    

Similar News