Meerut News: गौकशी की तैयारी में थे पांच बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ में दो को लगी गोली

Meerut News: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच बदमाशों से पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Update:2026-08-16 11:06 IST

Meerut News

Meerut News: जानी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के पुलिस और स्वाट टीम की गौकशी की फिराक में बैठे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से दो जीवित गोवंश, दो तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, नकदी और एक कार बरामद हुई। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसूलपुर धौलड़ी-रघुनाथपुर मार्ग पर महपा मोड़ के पास आम के बाग में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार और पशु काटने के उपकरण भी हैं। सूचना पर जानी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आतिफ उर्फ मोटा और सुहेब उर्फ शोएब उर्फ राजा के पैर में गोली लगी। दोनों को रात करीब 12:20 बजे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उनके साथी गुड्डु उर्फ फैसल, समीर और मोहम्मद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस उनकी तलाश कर रही है।मौके से .315 बोर के दो तमंचे, दो खोखे, दो खोखे तमंचों की नाल में फंसे हुए, दो जिंदा कारतूस, दो जीवित गाय, तीन छुरी, दाव, सुआ, लकड़ी का गुटका, रस्सी, सात खाली प्लास्टिक कट्टे, 5,200 रुपये और सफेद रंग की होंडा अमेज कार बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतिफ के खिलाफ पहले से चोरी समेत सात मुकदमे और सुहेब के खिलाफ गौवध, गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में जानी थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News