Meerut News: त्यागी समाज ने भी आरक्षण के लिए भरी हुंकार, यूपी सरकार से की ये बड़ी मांग

Meerut News: मेरठ के शास्त्रीनगर में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी के अलावा समाज के कई बड़े नेता मौजूद रहे। रा;

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-11-05 15:12 IST
Meerut News

त्यागी समाज ने की आरक्षण की मांग (Newstrack)

  • whatsapp icon

Meerut News: मेरठ जनपद में आज यानी रविवार को त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा का आयोजन किया गया है। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने कहा, अब त्यागी समाज को आरक्षण के लिए आर-पार की लड़ाई के तैयार होना होगा। सुनील त्यागी ने आगे कहा कि जब महाराष्ट्र में मराठा जाति को आरक्षण दिया जा रहा है तब यूपी में त्यागी समाज को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यूपी सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार त्यागी समाज को आरक्षण प्रदान करें। इसके साथ ही सुनील त्यागी ने केंद्र सरकार से त्यागी भूमिहार रेजिमेंट की स्थापना अति शीघ्र किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तों शीध्र ही मेरठ कमिश्नरी पर एक बडा धरना दिया जाएगा। 

त्यागी आरक्षण और भूमिहार रेजिमेंट की मांग की

मेरठ के शास्त्रीनगर में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी के अलावा समाज के कई बड़े नेता मौजूद रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि पिछले दिनों डा. विकुल त्यागी के यहा हुई लूट में स्थानीय पुलिस पर सक्रियता नही दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही दिन दहाड़े लूट करने वाले लूटेरे पकड़े नहीं जा रहें हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने आरक्षण तथा त्यागी भूमिहार रेजिमेंट की स्थापना की मांग के लिए होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ नेता रतीश प्रकाश त्यागी को धरना संयोजक नियुक्त किया। इसके अलावा कर्नल अमरदीप त्यागी को धरना सह संयोजक नियुक्त किया गया।

सहारनपुर से आयें अमरीश त्यागी ने कहा कि सरकार लगातार त्यागी समाज की उपेक्षा कर रही है। त्यागी समाज की मांगों को अनसुना कर रही है, इसलिए आन्दोलन को तीव्र गति प्रदान करनी होगी। त्यागी महासभा के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न आयोगों में त्यागी समाज की घोर उपेक्षा की गई है जो निन्दनीय कार्य है।

बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर उदयवीर त्यागी और संचालन राजेश त्यागी खंदरावली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कर्नल अमरदीप त्यागी, अमरीश त्यागी, प्रमोद त्यागी, मनोज त्यागी, सुनील त्यागी राजपुर, राजेश त्यागी खंदरावली, इं उदयवीर त्यागी, प्रदीप त्यागी, रतीश प्रकाश त्यागी आदि लोग उपस्थित थे


Tags:    

Similar News