पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद,भाजपा वर्करों से पांच आग्रह

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना को मात देने के लिए देश की एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किये। वह भाजपा की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Update: 2020-04-06 06:57 GMT

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना को मात देने के लिए देश की एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं से पांच आग्रह किये। वह भाजपा की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पहला आग्रह कोई भूखा न रहे

गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान। जब से ये संकट शुरू हुआ है भाजपा के लाखों कार्यकर्ता भूखों को भोजन पहुंचाने में लगे हैं इसको और बड़ा करना है। और सामाजिक संगठनों को जोड़ना है, एक धागे मं पिरोना है। ताकि एक भी गरीब भूखा न रहे।

दूसरा आग्रह फेसकवर बनाकर गिफ्ट करें

किसी की मदद के लिए जाते समय फेस कवर जरूर पहनें। ये कोई जरूरी नहीं है कि जो डाक्टरों के लिए नर्सों के लिए पैरामेडिकल स्टाफ के लिए जरूरी हैं वही मास्क पहनें हम घर में भी बना सकते हैं। किसी साधारण कपड़े से चेहरा ढकें। मास्क बनाकर गिफ्ट करें। समाज में सेवा दे रहे लोगों का आभार व्यक्त करना।

तीसरा आग्रह धन्यवाद अभियान चलाएं

धन्यवाद अभियान चलाने के लिए। पांच अलग अलग वर्ग हर घर से धन्यवाद पत्र पोलिंग बूथ स्तर पर लेना है। नर्सेज, डाक्टर, सफाई कर्मी, बैंक, पोस्टआफिस कर्मी, पुलिसकर्मियों और समजा सेवा में जुटे लोगों का धन्यवाद दें। पांच अलग अलग पत्रक लोगों से भरवाएं।

चौथा आग्रह-आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करवाना

लंबी लड़ाई के लिए बहुत अनिवार्य है, आरोग्य सेतु एप महत्वपूर्ण है। न थकना है, न रुकना है। भारत सरकार ने एक आरोग्य सेतु एप विकसित किया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें। ये एप इन्स्टाल करवाएं। क्योंकि इसमें मिलेगी पूरी जानकारी। जो प्रत्येक के काम की है।

पांचवां आग्रह -प्रधानमंत्री राहत कोष में दान

सेवा महत्वपूर्ण होती है। इसमें धन की कमी न होने पाए। इसलिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से मदद करानी है।

Tags:    

Similar News