Prayagraj: अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब के घर पर गरजा बुलडोजर, पांच करोड़ का मकान ध्वस्त
Prayagraj News: प्रयागराज में पिछले साल हुए चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में आरोपी बनाई गई है। इस मामले में जैनब फातिमा उर्फ रूबी लगातार फरार चल रही है।;
Prayagraj News (Pic: Newstrack)
Prayagraj News: प्रयागराज प्रशासन ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ पत्नी जैनब फातिमा के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। जैनब फातिमा का घर प्रयागराज के सल्लाहपुर इलाके में है। फातिमा पर आरोप है कि यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बनाया गया था। जिस मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है उसकी अनुमानित कीमत तकरीबन पांच करोड़ रुपए है। जैनब ने अतीक और अशरफ की मदद से अपने रसूख का इस्तेमाल कर वक्फ की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था।
जैनब फातिमा पर पुलिस ने घोषित किया है 25 हजार का इनाम
आपको बता दें, कि वक्फ की प्रॉपर्टी कब्जा करने के मामले में जैनब फातिमा और उसके भाई जैद, सद्दाम सहित अन्य के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। प्रयागराज में पिछले साल हुए चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में आरोपी बनाई गई है। इस मामले में जैनब फातिमा उर्फ रूबी लगातार फरार चल रही है। पुलिस जैनब फातिमा पर 25 हजार भी घोषित कर रखी है।
सोमवार को भी जुनैब के घर पर चलेगा बुलडोजर
अशरफ के साले और उसकी बेगम के घर पर तीन बुलडोजर से घर को ध्वस्त किया गया। वहीं घर अनुमानित कीमत करीब लगभग पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोमवार को भी जैनब की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलेगा। यह सबसे महंगी कोठी है। प्रशासन ने बताया कि अशरफ की पत्नी जैनब ने 50 करोड़ से अधिक की वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके कब्जा कर घर बनवाया है। जिस वजह से ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ है।