CM Yogi in Prayagraj: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज वासियों को दे रहे हैं बड़ी सौगात, जाने पूरा कार्यक्रम और क्या रहेगा खास

CM Yogi in Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोरांव के मेवालाल इंटर कॉलेज परिसर में महज एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह दोपहर डेढ बजे पहुंचेंगे और ढाई बजे लौट जाएंगे।

Report :  Syed Raza
Update:2023-10-30 07:15 IST

Prayagraj News (Pic:Newstrack)

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज को दिवाली से पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 30 अक्टूबर का दिन जिले वासियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि एक तरफ जहां भाजपा काशी प्रांत के अनुसूचित जाति मोर्चा महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 429 परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले महासम्मेलन में काशी क्षेत्र के प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर व चंदौली समेत 16 जिले से तकरीबन दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन के दौरान योगी आदित्यनाथ कई योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है की जल निगम की 2900 करोड़ की 290 परियोजनाओं आर आई डी की 3 करोड़ की छह परियोजनाओं सेतु निगम की 446 करोड़ की पांच परियोजनाओं लोक निर्माण विभाग प्रताप खंड की 35 करोड़ की 16 परियोजनाओं निर्माण खंड की 34 करोड रुपए की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि 350 करोड रुपए से अधिक की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसमें लोक निर्माण विभाग की 12 करोड़ की 13 परियोजनाएं, जल निगम की 96 करोड़ की 42 परियोजनाओं की सूची बनाई जा रही है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री आवास लाभार्थियों से भी मिलेंगे। इस दौरान उन्हें चाबी सौंपेंगे। समूह की महिलाओं से संवाद कर योजनाओं की पड़ताल करेंगे। इसके अलावा करछना, मेजा, नारीबारी आरओबी का लोकार्पण भी करेंगे।

आपको बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोरांव के मेवालाल इंटर कॉलेज परिसर में महज एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह दोपहर डेढ बजे पहुंचेंगे और ढाई बजे लौट जाएंगे। हालाकि पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनकर तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के रविवार देर शाम से ही कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News