Prayagraj: मंत्री नन्दी ने छह करोड़ 62 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

Prayagraj News: मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा में लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

Report :  Syed Raza
Update: 2024-03-09 15:37 GMT

कार्यक्रम में मंत्री नंदी। (Pic: Newstrack)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज राजश्री टंडन मंडपम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री त्वरित विकास निधि, पूर्वांचल विकास निधि एवं विधायक निधि के अंतर्गत प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा में लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें सड़क, नाली निर्माण, विद्यालय के सौंदर्यीकरण, 5 किलोवाट सोलर लाइट लगाने, समरसेबल स्थापित करने और आर.ओ वाटर कूलर आदि लगाए जाने के कार्य शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विकास के रिकार्ड बना रहा है

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के रिकार्ड बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आपको गला कर, समर्पित कर देश के लिए कार्य किया, ताकि देश का मान, सम्मान बढ़े। मंत्री नन्दी ने कहा कि सपा सरकार में जाति विशेष की बस्तियों में, ईलाकों में ही विकास होते थे। बसपा सरकार में केवल दलित बस्ती में विकास कार्य होता था। वहीं भाजपा सरकार में सभी धर्म, जाति, मजहब के लोगों के लिए कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास से लेकर सभी योजनाओं का लाभ सभी धर्म, सम्प्रदाय और वर्ग के लोगों को मिला है।


गुण्डे और माफिया पर सरकार का शिकंजा

मंत्री नन्दी ने कहा कि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर महीने डेढ़ से दो करोड़ रूपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिलाने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछली सरकारों में गुण्डे माफिया लोगों को प्रताड़ित करते थे। आज गुण्डे माफिया बहुत दूर हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में 40 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ।

निवेश के लिए भारत सबसे बेहतर डेस्टिनेशन

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए भारत सबसे बेहतर डेस्टिनेशन है, वहीं भारत में उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे बेहतर डेस्टिनेशन बन कर उभरा है। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री ने दस लाख करोड़ रूपए के योजनाओं की आधारशिला रखी। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश को उत्तर प्रदेश से सीख लेनी चाहिए कि उत्तर प्रदेश किस तरह से काम कर रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेटिव बैंक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण केसरवानी, प्रयाग व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष राणा चावला, जिलाध्यक्ष यमुनानगर विनोद प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News