Prayagraj News: इस गांव में नहीं है सड़क, मरीज को चारपाई पर ले जाने का वीडिया हुआ वायरल

Prayagraj News: यमुनापार के गिधौरा गांव में आज भी सड़क नहीं है। ढाई सौ मीटर की सड़क नहीं होने से लोग परेशान हैं। यमुनापार के करछना ब्लॉक के गिधौरा गांव में आज भी सड़क नहीं है।

Update:2023-08-26 20:26 IST

Prayagraj News: विकास की बातें चाहे जितनी की जा रही हों लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आज भी यूपी में कई ऐसे गांव हैं जहां जाने के लिए सड़कें नहीं है। इसकी एक बानगी प्रयागराज का यह गांव ही बता रहा है। यहां पर लोग चारपाई पर मरीज को ले जाते दिखे। प्रयागराज का यह वीडियो ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्वीट कर सांसद विधायक पर कटाक्ष भी किया जा रहा है।

लोग मरीज को चारपाई पर ले जा रहे

एक ऐसा गांव जहां आज भी नहीं है सड़क। लोग मरीज को चारपाई पर ले जाते दिखे। यमुनापार के गिधौरा गांव में आज भी सड़क नहीं है। ढाई सौ मीटर की सड़क नहीं होने से लोग परेशान हैं। यमुनापार के करछना ब्लॉक के गिधौरा गांव में आज भी सड़क नहीं है।

Tags:    

Similar News