Prayagraj News: सेवा पखवाड़ा के तहत मंत्री नन्दी ने वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों का लिया हाल चाल एवं आशीर्वाद, फलत वितरित किया

Report :  Syed Raza
Update: 2023-09-27 18:39 GMT

Prayagraj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की सेवा की। वहीं देश एवं प्रदेश की तरक्की, विकास कार्यों के साथ ही विश्व स्तर पर भारत की लगातार बढ़ रही ख्याति पर चर्चा की। मंत्री नन्दी ने वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों की सेवा करते हुए उनका हालचाल लिया, फल वितरित किया। वहीं बुजुर्गों के साथ ईश्वर भजन करते हुए आशीर्वाद लिया।

मंत्री नन्दी ने सेवा पखवाड़ा के तहत दिन की शुरूआत प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी, ददरी, मामा-भांजा तालाब स्थित स्मृति उपवन में पौधरोपण के साथ की। मंत्री नन्दी ने ने स्मृति उपवन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। प्रयागराज की निवर्तमान महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष नैनी दिलीप केसरवानी आदि ने पौधरोपण किया।


मंत्री नन्दी ने कल्पवृक्ष वृद्धजनों के साथ भगवान की स्तुति करते हुए भजन किया

पौधरोपण के बाद मंत्री नन्दी आधारशिला वृद्धा आश्रम नैनी पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों के बीच समय बिताते हुए उनकी सेवा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री नन्दी ने कल्पवृक्ष वृद्धजनों के साथ भगवान की स्तुति करते हुए भजन किया। आधारशिला वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग अनन्त श्रीवास्तव जी अगुवाई में बुजुर्ग दिनेश वर्मा ने भजन गाया तो वहीं ढोलक पर बुजुर्ग भैरो गौतम, हारमोनियम पर भोलानाथ सोनी ने संगत किया। इस अवसर पर आधारशिला वृद्धाआश्रम के प्रबंधक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, निवर्तमान महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

मंत्री नन्दी ने नैनी के ही उद्योग नगर, मुक्ता विहार में आयोजित समरसता चौपाल एवं सहभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां मंत्री नन्दी ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। वहीं माताओं व बहनों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्जवला योजना एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि योगी सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना से बेटियों के जीवन को सजाया व संवारा जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ने का कार्य चल रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश एवं प्रदेश की सेवा में तत्पर हैं- मंत्री नन्दी

मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश एवं प्रदेश की सेवा में तत्पर हैं। प्रधानमंत्री जी के भाई के पास जहां गाड़ी नहीं है, वहीं मुख्यमंत्री की बहन उत्तराखण्ड में पहाड़ पर फूल माला बेचती हैं। ऐसे कर्मयोगी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के हाथ में देश व प्रदेश की कमान है। मंत्री नन्दी ने दलित बस्ती गढ़ईया कीडगंज, मलाकराज दलित बस्ती कीडगंज में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रणविजय सिंह, सतीश जायसवाल, सतीश राव, सीमा सागर, राधिका, सनी सोनकर, दिलीप केसरवानी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News