जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, देवर की हत्या के आरोप में थी बंद

Update: 2016-02-04 13:39 GMT

आगरा: जिला जेल में एक महिला कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने स्विच रूम में अपने दुपट्टे से फांसी लगाई। इस घटना से जेल में हड़कम्प मच गया है क्योकि बीते एक हफ्ते में ये दूसरे कैदी की मौत है। महिला कैदी पर अपने देवर की हत्या का आरोप था जिसको लेकर वो तीन दिनों से तनाव में थी। महिला कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्यों किया था कत्ल?

-महिला कैदी सपना थाना चित्राहट के नगला सुरई की रहने वाली थी।

-सपना की शादी एक साल पहले रवि से हुई थी।

-शादी के बाद से ही सपना शहर में रहना चाहती थी।

-जमीन बंटवारे की जिद को लेकर अक्सर वो झगड़े करती थी।

कैदी की मौत के बाद हुई कार्रवाई

-उसने अपने देवर ब्रजमोहन की 31 जनवरी की रात को सोते समय पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

-जेल में महिला कैदी की मौत के बाद महिला बंदी रक्षक रोशन आरा को निलंबित किया गया है।

-जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि सपना तनाव में थी इसलिए उसने आत्महत्या की।

Tags:    

Similar News