विधानसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना रायबरेली का तीन दिवयीय दौरा पूरा किया। प्रियंका गांधी आज तीसरे दिन भुएमऊ गेस्ट हाउस के भीतर कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की ताजपोशी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के लिए आयोजित होने वाली पाठशाला के अंतिम सत्र में प्रियंका ने भी भाग लिया।

Update: 2019-10-24 11:32 GMT

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना रायबरेली का तीन दिवयीय दौरा पूरा किया। प्रियंका गांधी आज तीसरे दिन भुएमऊ गेस्ट हाउस के भीतर कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की ताजपोशी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के लिए आयोजित होने वाली पाठशाला के अंतिम सत्र में प्रियंका ने भी भाग लिया।

[video data-width="640" data-height="368" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/10/VID-20191024-WA0030.mp4"][/video]

इसके साथ ही उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करने की नसीहत दी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सामने कार्यकर्ताओं ने पार्टी के टिकट पर जीत कर दूसरी पार्टी में जाने वाले विधायको का दुखड़ा भी सुनाया।

इस पर प्रियंका ने जिला कमेटी के सदस्यों को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही जिससे 2022 के चुनावो में पार्टी जिले की सभी विधनसभा सीट सके।

नई कार्यसमित...

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/10/VID-20191024-WA0029.mp4"][/video]

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के लिए आयोजित होने वाली पाठशाला के अंतिम सत्र में प्रियंका ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रियंका पाठशाला में मौजूद जरूर थी लेकिन उनकी निगाह महाराष्ट्र , हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों पर थी। पार्टी सहारनपुर की गंगोह सीट के परिणाम अपने पक्ष में मान कर चल रही थी लेकिन परिणाम आने पर वहाँ के जिला प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया।

प्रियंका गांधी ने खड़ा किया सवाल...

भुएमऊ में आयोजित पाठशाला के समाप्त होने के बाद गौरीगंज जाते समय प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की गंगोह सीट के परिणाम पर जिला प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा किया साथ ही इस मामले पर ट्वीट भी किया।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/10/VID-20191024-WA0031-1.mp4"][/video]

प्रियंका गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर खुशी जताई। और संगठन को मजबूत करके एक नई दिशा दी, इस दौरान उन्होंने अपने तीन दिवशीय पाठशाला में बहुत ही सिक्रेसी के तहत पाठशाला का आयोजन किया था प्रदेश के सभी लोगों को बुलाकर अच्छी तरीके से काम करने का आग्रह किया था।

Tags:    

Similar News