Chandauli : भाजपा ब्राह्मणों की गर्दन पर चाकू रखकर सलटाने का कर रही काम, सपा कर रही सम्मान- प्रदीप तिवारी

Chandauli : चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी जनपद के चहनियां कस्बा के लक्षु ब्रम्ह बाबा मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-09-25 16:54 GMT

चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी 

Chandauli : समाजवादी पार्टी भी अपने चुनावी मूड में आ गई है और ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट करते हुए सपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी जनपद के चहनियां कस्बा के लक्षु ब्रम्ह बाबा मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी जिसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर पूरी तरह से सशक्त किया जा रहा है ।

समाजवादी पार्टी अपनी तैयारी में जुटी

समाजवादी पार्टी के शासनकाल में चलाई गई योजनाओं को भाजपा ने बंद कर दिया है जिससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है और भाजपा के शासन सत्ता को समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

जिसके लिए हमारा प्रवास का 18 वा जिला चंदौली है और इस जिले मे बूथ कार्यकर्ताओ से बात करके उन्हें आगामी विधानसभा के चुनाव में जीत के लिए तैयार किया जा रहा है ।

उन्होंने आक्रमक मुड़ में बताया कि भारतीय जनता पार्टी का जुमलेबाजी से सूपड़ा साफ हो रहा है। समाजवादी पार्टी को सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है जिससे समाजवादी पार्टी 400 सीट जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी ।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार ब्राह्मणों का सम्मान करती रही है जिसका परिणाम रहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र,माता प्रसाद पांडे और हम जैसे लोग पार्टी में ऊंचे ओहदे पर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के पास मजबूत संगठन 

लेकिन 5 साल से ब्राह्मणों के गर्दन पर चाकू रखकर निपटाने व सताने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। जनता को सताने वाले सरकार का पतन का दिन आ गया है और आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी ।समाजवादी पार्टी को ब्राह्मण सहित सर्व समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है और इसी समर्थन के भरोसे 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

वहीं पूर्व कांग्रेसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी के सपा में जाने की चर्चा पर बोले की यह मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का है।किस को पार्टी में लेना है इसका निर्णय वही लेते है। हालांकि हमारी पार्टी में सभी दलों के बहुत से लोग आ रहे हैं और ललितेश जी का भी सम्मान है जो लोग आएंगे समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करेगी।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के पास मजबूत संगठन है और उसके नेतृत्व कर्ता अखिलेश यादव जैसे प्रतिभावान मुख्यमंत्री हैं। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता सपा को गद्दी पर बैठाएगी और भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाजी की वजह से नकारे देगी।

कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा पूरी कमान संभाली थे। सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने सभा को सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम में अन्य सपा के लोग उपस्थित रहे। संचालन का कार्य अनिल यादव ने किया।

Tags:    

Similar News