Raebareli News: रायबरेली में तेज रफ्तार बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Raebareli News: घटना डिडौली मोड़ के पास हुई, जहां रायबरेली से लखनऊ अनुबंधित बस UP 33 AT 6494 ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर बस को छोड़ कर भाग गया।

Update:2025-07-20 10:34 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली के लखनऊ प्रयागराज हरचंदपुर थाना क्षेत्र में NH 30 पर एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डिडौली मोड़ के पास हुई, जहां रायबरेली से लखनऊ अनुबंधित बस UP 33 AT 6494 ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर बस को छोड़ कर भाग गया।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल सवार गंगागंज की तरफ से डिडौली मोड़ के पास मुड़ते समय बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस ड्राइवर बस को रोड के किनारे छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर सबसे पहले कोतवाली की पीआरबी 5950 मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर शव को जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, घटना के आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हरचंदपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बस ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और बस ड्राइवर को पकड़ने के लिए क्या कदम उठाती है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News