Raebareli News: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले
Raebarelii News : रायबरेली जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
Raebareli News: उत्तर परदेस के रायबरेली जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में तैनात 14 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में "तबादला एक्सप्रेस" के रूप में देखा जा रहा है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार एक निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी चालक तथा पांच आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है। कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा थानों के कार्य संचालन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराना भी अनिवार्य किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद महकमे में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार अन्य स्तरों पर भी बदलाव किए जा सकते हैं। फिलहाल तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने की तैयारी में जुट गए हैं। एसपी की इस कार्रवाई को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।