Raebareli News: ओलंपियन सुधा सिंह के घर गूंजी नन्ही किलकारी, परिवार में खुशी की लहर

Raebareli News: रायबरेली की गौरव और पद्मश्री सम्मानित धाविका सुधा सिंह ने पुत्री को जन्म दिया, खेल जगत में खुशी की लहर।

Update:2026-06-17 09:00 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली की बेटी और भारत की गौरवशाली धाविका Sudha Singh के जीवन में एक नई और बेहद सुखद शुरुआत हुई है। पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह ने पुत्री रत्न को जन्म दिया है। इस शुभ समाचार के बाद परिवार, खेल जगत और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अपने शानदार खेल करियर में सुधा सिंह ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन किया है। ट्रैक पर अपनी तेज रफ्तार से पहचान बनाने वाली यह धाविका अब मातृत्व की नई जिम्मेदारी और खुशियों से भरे सफर की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। उनके जीवन का यह नया अध्याय उतना ही प्रेरणादायक माना जा रहा है जितनी उनकी खेल उपलब्धियां रही हैं।

विशेष संयोग यह रहा कि ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगल के दिन उनके घर बेटी का आगमन हुआ, जिसे परिवार और शुभचिंतक अत्यंत मंगलकारी मान रहे हैं। नन्ही परी के जन्म से पूरे परिवार का माहौल उल्लास और उत्साह से भर गया है। रिश्तेदारों, मित्रों और खेल जगत से जुड़े लोगों द्वारा लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

सुधा सिंह ने अपने खेल जीवन में जिस समर्पण और साहस का परिचय दिया है, उसी तरह उनके प्रशंसक विश्वास जता रहे हैं कि वह मातृत्व की इस नई भूमिका को भी पूरी गरिमा और प्रेम के साथ निभाएंगी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है और लोग मां-बेटी के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं।

रायबरेली समेत पूरे प्रदेश के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। सभी की ओर से ओलंपियन सुधा सिंह और उनके परिवार को इस अनमोल खुशी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर नन्ही बिटिया को स्वस्थ, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करे तथा मां-बेटी पर अपनी कृपा बनाए रखे।

Tags:    

Similar News