Raebareli News : इंदिरा उद्यान में योग का उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

Raebareli News : रायबरेली में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, इंदिरा उद्यान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग, 21 जून योग दिवस की तैयारी शुरू।

Update:2026-06-16 10:33 IST

Raebareli Yoga News

Raebareli News: आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रायबरेली में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हो गया है। कृष्णा डायमंड एंड ज्वेलरी ग्रुप द्वारा आयोजित इंदिरा उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग गुरु डॉ. रवि प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है।

वहीं इस दौरान इं अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक ने कहा कि, योग दिवस में सभी लोग योग करें, सबसे बड़ा संदेश तो यही है और माननीय प्रधानमंत्री जी की जो मंशा है कि पूरा भारत स्वस्थ रहे। पूरा भारत योग के माध्यम से स्वस्थ रह सकता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो 21 जून को मनाया जाना है, इसके लिए सभी जगह योग प्रोटोकॉल पर हो, तो हमने और आदरणीय उमेश द्विवेदी जी ने, दोनों लोगों ने अपना जो स्नातक खंड है और शिक्षक खंड है जो सात जनपदों का है, यहाँ पर हर जगह योग कराया।

​और प्रधानमंत्री जी की उस मुहिम में हमारा भी थोड़ा सा योगदान हो सके, इसके लिए सभी जनपदों में योग प्रोटोकॉल पर योग, जब पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है, उस समय भारत में हर जगह योग प्रोटोकॉल पे हो और सभी एकरूपता के साथ योग करें जिससे एक अच्छा संदेश जाए और पूरा भारतवर्ष स्वस्थ रहे। और जैसे किसी भी काम की शुरुआत हम अपने घर से करते हैं, वैसे ही लखनऊ स्नातक खंड से हम लोगों ने इस अभियान को शुरू किया है। धीरे-धीरे यह अभियान पूरी दुनिया में भी चल रहा है, लेकिन हमारे यहाँ बहुत अच्छा चले, इसके लिए हम लोग प्रयासरत हैं।

Tags:    

Similar News