Raebareli News: बिहार चुनाव पर बोले राकेश सचान, महागठबंधन में फैमिली फाइट

Raebareli News: रायबरेली पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय है, महिलाओं की भागीदारी अहम।

Update:2025-10-25 21:07 IST

बिहार चुनाव पर बोले राकेश सचान, महागठबंधन में फैमिली फाइट (Photo- Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी से ही महागठबंधन में अंदरूनी कलह साफ दिखाई दे रही है। उनके उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो रहे हैं और गुटबाजी इतनी गहरी है कि खुद के भीतर ही “फैमिली फाइट” चल रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है।

प्रभारी मंत्री शुक्रवार को रायबरेली के अमावां ब्लॉक स्थित सिधौना गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए राकेश सचान ने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी की भागीदारी बेहद जरूरी है। चाहे वह मिशन शक्ति, स्वयं सहायता समूह हो या एमएसएमई सेक्टर, महिलाओं की सक्रिय भूमिका हर क्षेत्र में सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी जी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सचान ने कहा कि मौर्य ऐसे बयान सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए देते हैं। उनका उद्देश्य मुद्दों से ज्यादा मीडिया में बने रहना होता है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत बनें और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएं।

Tags:    

Similar News