3 राज्यों में मिली जीत के बाद राहुल के UP आगमन पर होगा भव्य स्वागत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों एवं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ सीमा तक रास्ते को होर्डिंगों, कट-आउट एवं तिरंगी झण्डियों से सजाया जा रहा है।

Update: 2019-01-03 15:41 GMT

लखनऊ: देश के तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के प्रथम आगमन के तहत 04 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें— अधिवक्ता संरक्षण बिल पर विचार के लिए प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघों की बैठक 5 जनवरी को

इन स्थानों पर होगा स्वागत

एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ की सीमा तक लखनऊ के कांग्रेसजनों द्वारा जगह-जगह पर टोलियां बनाकर फूल-मालाओं से राहुल गांधी का स्वागत किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान ने आज जारी बयान में कहा कि गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा इसके अलावा एयरपोर्ट मोड़, शहीद पथ मोड़, शहीद पथ पर कई स्थानों पर, रमाबाई मैदान पुलिस चौकी के सामने, उतरठिया मोड़, वृन्दावन कालोनी गेट रायबरेली रोड पर, पीजीआई गेट पर, फत्तेखेड़ा मेाहनलालगंज एवं मोहनलालगंज तहसील पर हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें— भाजपा राज में भ्रष्टाचार और अन्याय का बोलबाला: अखिलेश यादव

चौहान ने बताया कि तीन राज्यों में राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में कांग्रेस पार्टी पार्टी को जो जीत मिली है उससे कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज होकर अपने नेता का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जहां अपने नेता का स्वागत विभिन्न स्थानों पर करेंगे वहीं महिला कांग्रेस की सैंकड़ों महिलाएं एवं सेवादल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रदेश कांग्रेस के विभाग एवं प्रकेाष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ कल राहुल जी का स्वागत करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों एवं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ सीमा तक रास्ते को होर्डिंगों, कट-आउट एवं तिरंगी झण्डियों से सजाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें— गंगा के अधिकतम बाढ़ बिन्दु से 500 मीटर तक निर्माण नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

पूर्व विधायक बाबू लाल तिवारी केे निधन पर राजबब्बर ने किया शोक व्यक्त

पूर्व विधायक बाबू लाल तिवारी (उम्र लगभग 104 वर्ष) जनपद महोबा के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि स्व0 तिवारी पांच बार महोबा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रहे हैं।

Tags:    

Similar News