गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखेगा गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा

झांकी में जहां एक ओर काशी और गंगा की निर्मल धारा दिखेगी तो दूसरी ओर बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा शरीफ का दृश्य भी दिखेगा। यानी साफ है जो झांकी इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखाई जाएगी, उसे देवा शरीफ का सूफियाना मिजाज बेहद आकर्षक बनाएगा।

Update: 2020-01-25 10:52 GMT

बाराबंकी: गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी सबसे अलग और अनूठी होगी। देश के पीएम और राष्ट्रपति के सामने से जब झांकी निकलेगी तो यूपीवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश की झांकी में सर्वधर्म समभाव और समरस संस्कृति का अक्स दिखेगा।

देवा शरीफ का सूफियाना मिजाज

झांकी में जहां एक ओर काशी और गंगा की निर्मल धारा दिखेगी तो दूसरी ओर बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा शरीफ का दृश्य भी दिखेगा। यानी साफ है जो झांकी इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में दिखाई जाएगी, उसे देवा शरीफ का सूफियाना मिजाज बेहद आकर्षक बनाएगा। झांकी में यूपी की सूफियाना तासीर और गंगा-जमुनी तहजीब दिखाई देगी।

ये भी देखें : एक बार फिर खुलेगा व्यापम का जिन्न, कई नाम आएंगे सामने

राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यूपी की 28 फीट लंबी मनोरम झांकी में काशी की निर्मल धारा के साथ-साथ यूपी की सर्वधर्म समभाव की पारंपरिक विरासत के दर्शन भी होंगे।

राजपथ पर कुल 22 झांकियां निकलेंगी

इस बार की झांकी में बाराबंकी की मशहूर मजार देवा शरीफ के दर्शन भी होंगे। दरअसल राजपथ पर उन्हीं झांकियों को प्रदर्शन के लिए चुना जाता है जिनको रक्षा मंत्रालय की तरफ से मंजूरी मिलती है। इस बार राजपथ पर कुल 22 झांकियां निकलेंगी। इनमें से छह विभिन्न विभागों की और 16 राज्यों की झांकियां होंगी। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी की देवा शरीफ की झांकी को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

ये भी देखें : इस खूबसूरत IAS पर क्यों मचा घमासान, अब होगी इसकी जांच-पड़ताल

नगर पंचायत देवाशरीफ के चेयरमैन साहबे आलम वारसी के मुताबिक देवा शरीफ हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल पेश करता है। जिसे देखते हुए सरकार यहां की झांकी राजपथ पर दिखाकर पूरे विश्व में भाईचारे का संदेश देगी। वहीं सभासद शाफे जुबेरी ने बताया कि राजपथ पर हमारी झांकी निकलेगी यह सुनकर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इस पहल से पूरे विश्व में कौमी एकता की मिसाल पेश होगी।

Tags:    

Similar News