राजभर को जवाब देने के लिए अखाड़े में उतरीं BJP की ये महिला नेता, कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को ओमप्रकाश राजभर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर दिए बयान की निंदा की। बता दें कि राजभर ने कहा था कि पाप धोने के लिए योगी सरकार कुंभ में गंगा स्नान कर रही है।

Update:2019-02-02 15:56 IST

इटावा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को ओमप्रकाश राजभर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर दिए बयान की निंदा की। बता दें कि राजभर ने कहा था कि पाप धोने के लिए योगी सरकार कुंभ में गंगा स्नान कर रही है।

यह भी पढ़ें.....दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन सेवा चयन बोर्ड में इन पदों पर निकली वैकेंसी

इटावा पहुंची रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को कहा कि राजभर स्वयं कैबिनेट मंत्री हैं और हमारी पार्टी के घटक दल हैं। उन्हें गंगा को लेकर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। गंगा की पवित्रता पर किसी का तमगा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा पर विश्व के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। यूनेस्को ने भी कुम्भ के आयोजन को अदभुत बताते हुए भारतीय संस्कृति की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें.....शर्मनाक: शव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे, कहा- अस्पताल में ही दफन कर दो

उन्होंने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर कहा कि प्रियंका पहले भी चुनाव प्रचार करती रही हैं। राजनीति में उनका स्वागत है, लेकिन उनके आने से उत्तर प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य में कांग्रेस पहले भी विलुप्त थी और आगे भी रहेगी। प्रियंका गांधी युवा नहीं हैं। युवा बीस पच्चीस वर्ष के होते हैं।

यह भी पढ़ें.....लोकसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र के महाकुंभ पर धुंधलके क्यों

गौरतलब है कि कुंभ में सीएम योगी और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने गंगा स्नान किया था। साथ ही उन्होंने यूपी कैबिनट की कुंभ में बैठक हुई थी। इसी पर बीजेपी की सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष एवं यूी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही है।

Tags:    

Similar News