जन सूचना अधिकार:DM संभल समेत 14 अधिकारियों पर जुर्माना

जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं को समय से उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सहारनपुर मंडल के छह अधिकारियों पर जुर्माना करने के साथ ही संभल के जिलाधिकारी पर भी जुर्माना लगाया है। प्रदेश के 14 अधिकारियों

Update:2018-02-23 17:43 IST
जन सूचना अधिकार:DM संभल समेत 14 अधिकारियों पर जुर्माना

सहारनपुर: जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाओं को समय से उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सहारनपुर मंडल के छह अधिकारियों पर जुर्माना करने के साथ ही संभल के जिलाधिकारी पर भी जुर्माना लगाया है। प्रदेश के 14 अधिकारियों पर साढे तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना रोपित किया गया है।

शुक्रवार को यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने आरटीआई एक्ट की अवहेलना, वादी को सूचना न देने का दोषी मानते हुए, संभल के जिलाधिकारी समेत 14 जनसूचना अधिकारियों पर तीन लाख पचास हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है।

यह भी पढ़ें .....UP के बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर भी बनेंगे ‘स्मार्ट सिटी’, ये शहर चूके

बताया गया कि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के तहत दण्डात्मक एवं धारा 19(8)(ख) के तहत क्षतिपूर्ति के लिए जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया था कि वादी को अगले 30 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से सभी सूचनाएं उपलब्ध करायें। 30 दिन के अन्दर सूचना देना नियम के तहत अनिवार्य है। अधिनियम की धारा 19 (7) के तहत आयोग का आदेश बाध्यकारी भी है, जिन अधिकारियों ने सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना की है और न तो उन्होंने सूचना से संबंधित कोई अभिलेख सूचना आयोग के समक्ष पेश किया है, उन अधिकारियों को वादी को सूचना न उपलब्ध कराने का दोषी मानते हुए, उनके विरूद्ध अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया है।

यह भी पढ़ें .....सहारनपुर में अक्षरधाम की तर्ज पर शिवधाम बनवा रहा है गुप्ता परिवार

इन अधिकारियों पर लगाया गया अर्थदंड

जिलाधिकारी, सम्भल, 25,000 रुपये।

उपजिलाधिकारी तहसील चन्दौसी, सम्भल, 25,000 रुपये।

मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद। रू0 25,000 रुपये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर, 25,000 रुपये।

अधिशासी अभियन्ता, खण्ड द्वितीय घंटाघर, सहारनपुर, 25,000 रुपये।

जिला पूर्ति अधिकारी, सम्भल 25,000 रुपये।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, शामली, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड ऊन शामली, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड थाना भवन, शामली, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड शामली जनपद शामली, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड रामपुर मनिहारान, सहारनपुर, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड गुन्नौर, सम्भल, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड बहजोई, सम्भल, 25,000 रुपये।

खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड जुनावई, सम्भल, 25,000 रुपये।

Tags:    

Similar News