Shamli Newsअंकित बालियान हत्याकांड: बेड़ियों और बुलेटप्रूफ जैकेट में कैराना कोर्ट पहुंचे दोनों आरोपी
Shamli News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तितर को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना कोर्ट में पेश किया गया।
Shamli News: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तितर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शामली की कैराना कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर पैरों में बेड़ियां, हाथों में हथकड़ी और बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर कैराना लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने यूपी पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताते हुए अदालत से सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, शामली पुलिस दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब तलाशना चाहती है।
दरअसल, 26 अगस्त 2026 को शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी स्थित एक जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही शामली पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस जांच में हत्याकांड की साजिश से जुड़े तार योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तितर तक पहुंचे हैं। दोनों आरोपी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इसी मामले में दोनों आरोपियों को कैराना कोर्ट में पेश करने के लिए शामली पुलिस दिल्ली से लेकर पहुंची। सुरक्षा को लेकर दोनों आरोपियों ने पहले ही अदालत में अपनी आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाया गया। दोनों के पैरों में बेड़ियां, हाथों में हथकड़ी और शरीर पर बुलेट प्रूफ जैकेट दिखाई दी। कैराना कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अब शामली पुलिस दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है, ताकि अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश, हत्या की वजह और इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि हत्याकांड की योजना किस स्तर पर तैयार की गई थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।फिलहाल दोनों आरोपियों की कैराना कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस की निगाहें रिमांड पर होने वाली सुनवाई और आगे की जांच पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि पुलिस पूछताछ में अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े कौन-कौन से नए खुलासे सामने आते