Shravasti News: जुलाई के हर रविवार होगा बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं की सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

Shravasti News: श्रावस्ती में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए जुलाई 2026 में हर रविवार बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Update:2026-06-25 17:51 IST

Shravasti News

Shravasti News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती में जुलाई 2026 के दौरान बहू-बेटी सम्मेलन का व्यापक आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के आदेश पर एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में आयोजित होगा।सम्मेलनों का संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में किया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, उपलब्ध सहायता संसाधनों तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।जनपद में यह सम्मेलन जुलाई माह के प्रत्येक रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निर्धारित गांवों एवं स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

पहला रविवार - 05 जुलाई 2026

महिला थाना नेवरिया, थाना कोतवाली भिनगा जानकी नगर, थाना सिरसिया सौनोटा तराई, थाना मल्हीपुर गंगापुर, थाना हरदत्तनगर गिरंट हरवंशपुर चौराहा, थाना सोनवा कसियापुर, थाना गिलौला दंदौली, थाना इकौना चौक बाजार कस्बा तथा थाना नवीन मॉडर्न पुजारी पुरवा में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

दूसरा रविवार - 12 जुलाई 2026

महिला थाना दुर्गापुर केपी, थाना कोतवाली भिनगा खैरीकला, थाना सिरसिया शाहपुर बरगदवा, थाना मल्हीपुर पूरे बाले, थाना हरदत्तनगर गिरंट बदला बैजनाथपुर, थाना गिलौला पंचदेवरी माफी, थाना सोनवा वैभी, थाना इकौना चौकीदारपुरवा सेमगढ़ा तथा थाना नवीन मॉडर्न बेहनन पुरवा में आयोजन होगा।

तीसरा रविवार - 19 जुलाई 2026

महिला थाना बरदेहरा, थाना कोतवाली भिनगा पिपरी, थाना सिरसिया रंजीतपुर, थाना मल्हीपुर रामपुर जब्दी, थाना हरदत्तनगर गिरंट कस्बा गिरंट, थाना गिलौला नगरौना, थाना सोनवा हिताई नगर, थाना इकौना अच्छनपुरवा तथा थाना नवीन मॉडर्न गोमदापुर में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

चौथा रविवार - 26 जुलाई 2026

महिला थाना लक्ष्मननगर, थाना कोतवाली भिनगा अकबरपुर, थाना सिरसिया पिपरहवा, थाना मल्हीपुर गजोबरी, थाना हरदत्तनगर गिरंट खजुरी, थाना सोनवा दिकौली, थाना गिलौला माजरे, थाना इकौना पटखौली कला तथा थाना नवीन मॉडर्न शिवपुर बनकट में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पुलिस के अनुसार, इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Tags:    

Similar News