Shravasti Road Accident: बौद्ध परिपथ पर तेज रफ्तार का कहर, बुलेरो की टक्कर से भाई-बहन घायल

Shravasti Road Accident: श्रावस्ती के बौद्ध परिपथ पर बुलेरो और बाइक की टक्कर में किशोरी समेत दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।

Update:2026-06-24 19:58 IST

Shravasti News: बौद्ध परिपथ पर बुधवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक बालिका समेत दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बुलेरो और बाइक सामने जानवर (कुत्ता )आ जाने से की टक्कर से टकरा गएजिसमें बाइक सवार एक बालिका और युवक बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास और राहगीरों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने पास के सीएचसी इकौना ले गए हैं।घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 7 बजे बाइक चालक हर्षित शुक्ल (25) वर्ष अपनी छोटी बहन कुमारी कली शुक्ला (15)वर्ष जनपद बहराइच निवासी चैलाही मोड श्रावस्ती भिनगा में कोर्ट में एक पारिवारिक मुकदमे में आया था।शाम को कोर्ट के बाद अपनी छोटी बहन के साथ वह अपने घर बहराइच वापस जा रहा था।इसी दौरान बौद्ध परिपथ भगवान पुर वनकट स्थित अढूवापुर गांव के पास सामने जा रही बुलेरो एम एच 48 ए सी 0375 के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से भीड गया।

जिसमें मोटर साइकिल का आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया और बाइक चालक हर्षित शुक्ल और कली शुक्ला को बुरी तरह से चोट आ गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को उठाकर किनारे किया और पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खाली कराया और एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना भेज दिया।साथ ही बुलेरो तथा बुलेरो चालक राम केवल को थाने ले गई है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।स्थानीय लोगों ने बौद्ध परिपथ पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने व स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि तीर्थ स्थल होने के कारण यहां श्रद्धालुओं व बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है।

Tags:    

Similar News