Shravasti News : श्रावस्ती में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Shravasti News : श्रावस्ती में डीएम और एसपी ने जनता दर्शन में फरियाद सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
Shravasti News
Shravasti News : डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने प्रतिदिन की तरह आज भी जनता दर्शन के दौरान अपने अपने कार्यालयों पर जनसमस्याएं सुनी।द्वय अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। डीएम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रत्येक फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र को गम्भीरतापूर्वक देखा तथा उनकी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता से निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
दौरान डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है और वह यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें त्वरित न्याय मिले।जिनके निस्तारण लिए डीएम ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा अब फरियादियों की शिकायत के निस्तारण का ब्योरा मोबाइल नंबर से लिया जायेगा कि वह अपनी समस्या के निस्तारण से कितना संतुष्ट हैं।इसी तरह से एसपी राहुल भाटी ने भी प्रतिदिन की तरह सोमवार को अपने कार्यालय पर आम जनमानस की जनसमास्याएं सुनी।इस दौरान मारपीट,जमीनी विवाद,पारिवारिक,साइबर फ्रॉड एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों से संबंधित प्रार्थना पत्र आए।
एसपी ने प्रत्येक फरियाद पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप फरियादियों की शिकायत का पूर्ण रूप से समाधान होना चाहिए। अन्यथा संबंधित पर विधिक कार्यवाही होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन आमजन से संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास करे।