Shravasti News: श्रावस्ती आईजीआरएस में 100% निस्तारण कर अप्रैल 2026 में यूपी में प्रथम
Shravasti News: श्रावस्ती जनपद ने आईजीआरएस जन शिकायत निस्तारण में अप्रैल 2026 में 100% समाधान के साथ उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले के सभी आठ थानों ने भी शत-प्रतिशत निस्तारण कर प्रदेश में शीर्ष रैंक हासिल की।
Shravasti News
Shravasti News: मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में जनपद श्रावस्ती ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में श्रावस्ती जनपद ने 100% शिकायत निस्तारण के साथ टॉप किया है।एसपी राहुल भाटी ने बताया कि अप्रैल माह में जनपद श्रावस्ती और जनपद के आठ थानों ने आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जन शिकायत निस्तारण में जोन गोरखपुर के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थानों की समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई तथा थानों पर आईजीआरएस का कार्य देख रहे कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी चंद्रकेश सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इसके परिणामस्वरूप जनपद का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ।अप्रैल माह में जनपद के सभी आठ थाने—इकौना, सिरसिया, कोतवाली भिनगा, गिलौला, मल्हीपुर, सोनवा, थाना हरदत्तनगर गिरंट तथा महिला थाना—आईजीआरएस निस्तारण में 100% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। इन थानों में कोई भी संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ और न ही कोई C-श्रेणी में गया। सभी संदर्भों की समयबद्ध मार्किंग की गई तथा वादी का संतोषजनक फीडबैक 94.18% रहा।
एसपी कार्यालय में स्थापित आईजीआरएस शाखा द्वारा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की गई। आईजीआरएस प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में आरक्षी अशोक कुमार, उदय प्रताप सिंह, संचित शुक्ला एवं महिला आरक्षी सपना द्वारा सभी प्रकरणों की निगरानी कर समय से निस्तारण कराया गया।इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्रों का राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समय सीमा के भीतर निस्तारण कराया गया।
एसपी राहुल भाटी का बयान
“यह सफलता सभी थाना प्रभारियों, आईजीआरएस सेल और बीट पुलिसकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। हमारा फोकस केवल निस्तारण नहीं, बल्कि संतोषजनक निस्तारण पर है। प्रत्येक शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लिया जाता है और आगे भी यह कार्य इसी गति से जारी रहेगा।”“जन समस्याओं का त्वरित समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रावस्ती पुलिस और प्रशासन की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। अन्य विभागों को भी इसी तरह कार्य करना चाहिए।”