Shravasti: श्रावस्ती में जनता दर्शन: डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में जनता दर्शन के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। दोनों अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

Update:2026-05-05 19:56 IST

Shravasti News

Shravasti News: डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने मंगलवार को अपने-अपने कार्यालयों में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया और समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उन्हें त्वरित न्याय प्रदान किया जाए। इस दौरान कुल 11 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करें और समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

डीएम ने निर्देश दिया कि शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया जाए और निस्तारण के बाद फरियादियों को उनके मोबाइल नंबर पर जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक भी लिया जाएगा कि वे समाधान से कितने संतुष्ट हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में एसपी राहुल भाटी ने भी अपने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मारपीट, जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर फ्रॉड एवं अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।एसपी ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर फरियादी की शिकायत का पूर्ण समाधान होना चाहिए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

Tags:    

Similar News