Shravasti News: श्रावस्ती पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार

Shravasti News : श्रावस्ती पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की

Update:2026-05-05 20:50 IST

Shravasti Police Arrest 2 Accused with Illegal Arms

Shravasti News : जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर थाना सोनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सोनवा के थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की जांच कर रही थी।

इसी दौरान दिकौली नहर पुल से अभियुक्त सप्पू अली (पुत्र रियाज अली), निवासी ग्राम दरगाह दिकौली, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।वहीं, दूसरी कार्रवाई में लोनियनपुरवा मोड़, बहदग्राम चन्द्रखांबुजुर्ग से आरोपी सौरभ कुमार उर्फ लकी पासवान (पुत्र कृष्ण कुमार), निवासी तुलसीपुर, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी में कुल 2 देशी तमंचे और 5 जिंदा कारतूस शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना सोनवा की पुलिस टीम के थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय, उप निरीक्षक रामसजीवन निषाद, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल विवेक सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला और विपिन कुमार की अहम भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News