Shravasti News: श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त
Shravasti News श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त, संदिग्धों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था को किया गया और मजबूत
Shravasti news
Shravasti News : सोमवार को इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पैदल गश्त की है। श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी की टीमें नियमित रूप से गश्त और चेकिंग अभियान चला रही हैं। उनका उद्देश्य अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ को रोकना है । मालूम हो कि इस संयुक्त गश्त में पुलिस और एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हैं, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हैं, और स्थानीय लोगों से संवाद करते हैं। उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा जा रहा है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि जनपद श्रावस्ती की इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से नियमित गश्त एवं सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज सोमवार को थानासिरसिया पुलिस द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र गुर्जर गौरी, बनकटी, भचकाही में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की चेकिंग की गई तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
बताया कि संयुक्त पैदल गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और अधिक प्रभावी हुई है। एसपीने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।