श्रावस्ती स्वदेशी मेले में पुराने बॉलीवुड गीतों की रही धूम

आठवीं संध्या में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध हुए

Update:2025-10-17 20:25 IST

Shravasti Swadeshi Mela (image from Social Media)

Shravasti News: शासन के मंशानुसार एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जनपद में गुरुवार 09 अक्टूबर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल भिनगा में दस दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत स्वदेशी मेला के आठवें दिन 16 अक्टूबर, 2025 गुरूवार की रात्रि पुराने बॉलीवुड गीतों की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों शमीम अहमद, अंशिका एवं अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और स्वदेशी भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने भी पुराने गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेला परिसर में बने मुख्य मंच पर सायं 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें देश एवं प्रदेश की लोककला एवं संस्कृति पर आधारित विविध प्रस्तुतियाँ रहीं। इसके अलावा स्वदेशी मेले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पंजीकृत कलाकार शमीम अहमद एवं उनकी टीम द्वारा सरकार की योजनाओं पर आधारित लोकगीत भी प्रस्तुत किये। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों की भारी भीड़ देर रात तक लगी रही।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। 

Tags:    

Similar News