Siddharthnagar News:भीषण गर्मी में ए एम फिलिंग स्टेशन की अनोखी पहल, ग्राहकों के लिए लगाया विशेष टेंट
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के ए० एम० फिलिंग स्टेशन ने भीषण गर्मी में ग्राहकों को राहत देने के लिए विशेष टेंट लगाया है। इस पहल से पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले लोगों को तेज धूप से काफी सुविधा मिल रही है।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच जहां लोग घरों से निकलने में भी परेशान हो रहे हैं, वहीं पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। ऐसे हालात में डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र के बैदौलागढ़ स्थित बांसी रोड पर बने ए. एम. फिलिंग स्टेशन की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए की गई पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ए० एम० फिलिंग स्टेशन परिसर में वाहन चालकों और आम ग्राहकों को तेज धूप से बचाने के लिए विशेष टेंट की व्यवस्था कराई गई है। इस व्यवस्था के चलते लोगों को धूप में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में पेट्रोल पंप प्रबंधन की यह पहल लोगों को काफी पसंद आ रही है।स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने बताया कि गर्मी के कारण दिन के समय बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर टेंट लगने से उन्हें राहत मिली है। ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था आम जनता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है।
ए० एम० फिलिंग स्टेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। वहीं उनके सहयोगी प्रिंस पांडेय ने कहा कि आगे भी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि अन्य संस्थान और प्रतिष्ठान भी इसी तरह आम जनता की सुविधाओं का ध्यान रखें, तो भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को काफी राहत मिल सकती है। ए एम फिलिंग स्टेशन की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी की एक अच्छी मिसाल बनकर सामने आई है।