Siddharthnagar News: गौहनिया विद्यालय के स्काउट-गाइड 19वीं जम्बूरी में सहभागिता पर सम्मानित

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के गौहनिया विद्यालय के स्काउट-गाइड छात्रों को 19वीं जम्बूरी में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह बढ़ाया गया।

Update:2026-05-15 15:07 IST

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज, विकास क्षेत्र डुमरियागंज के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी लखनऊ में प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने किया सम्मानित

इस अवसर पर डीओसी अमित शुक्ला, स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार तथा प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की।

इन छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में स्काउट आदर्श मोदनवाल और अंश मोदनवाल तथा गाइड नेहा विश्वकर्मा, चांदनी, अंकिता वर्मा, प्रीती वर्मा, हिमांशी वर्मा, रिया चौधरी, लक्ष्मी, लक्ष्मी यादव, ताशिफा और शालू मौर्या को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

बच्चों में बढ़ा उत्साह, भविष्य के लिए लिया संकल्प

विद्यालय परिवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों में सहभागिता से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य में विद्यालय और जनपद का नाम और अधिक ऊंचा करने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News