Siddharthnagar News: पुलिस की सतर्कता से मिला शानि, 6 साल के गुमशुदा मासूम को सकुशल पहुंचाया घर

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में पथरा बाजार पुलिस ने 6 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल ढूंढकर उसके परिवार को सौंपा, पुलिस की तत्परता की सराहना।

Update:2026-05-03 15:05 IST

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के थाना पथरा बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 6 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस सराहनीय कार्य से पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के प्रसंसा हो रही है। पुलिस ने दिखाई तत्परता पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना पथरा बाजार को सूचना मिली कि ग्राम भग्गोभार चौराहे पर एक छोटा बच्चा अकेला खड़ा है। सूचना मिलते ही कोबरा मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाने लाई। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम शानि पुत्र सूरज गुप्ता, निवासी विशुनपुर थाना पथरा बाजार बताया।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। मासूम क पाकर खुश हुए परिजन वहीं परिजनों के थाने पहुंचने पर आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने थाना पथरा बाजार पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

Tags:    

Similar News