Siddharthnagar News: भनवापुर, मंडल में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के भनवापुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
Siddharthnagar News(Photo-Social Media)
Siddharthnagar News: भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भनवापुर, भारत भारी और मिठवल मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने यात्रा में भाग लिया। पूरे रास्ते देशभक्ति का जोश और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला।
भनवापुर मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चौखड़ा इंटर कालेज से हुआ, जो बाजार से होते हुए पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई। भारत भारी मंडल में भाजपा कार्यालय मोतीगंज से मुख्य बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं मिठवल मंडल के डिढई में भाजपा कार्यालय से थाना शिवनगर डिढई तक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आजादी, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हो रही है। यात्रा में क्षेत्रवासियों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रहित सभी के लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। हमारा तिरंगा हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी यह साबित करती है कि देश के प्रति प्रेम हर पीढ़ी के दिल में समान रूप से विद्यमान है। सभी का कर्तव्य है कि इस भावना को आगे बढ़ाते हुए हर घर पर तिरंगा फहराएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भनवापुर मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा, भारत भारी मंडल अध्यक्ष रामू गौतम और मिठवल मंडल अध्यक्ष श्रवण चौधरी ने की।
इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, लालजी शुक्ला, रमेशधर द्विवेदी, श्रीनाथ तिवारी, नवल पटेल, राजन अग्रहरि, मंटू गुप्ता, बब्बू पाठक, गुड्डू तिवारी, रविंद्र शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, विवेक सिंह, अजीत सिंह, लालमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।