Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था, SSP ने किया निरीक्षण

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की तैयारियां तेज कीं, एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Update:2026-08-08 20:36 IST

 मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था, SSP ने किया निरीक्षण (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री के सिद्धार्थनगर जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बांसी थाना क्षेत्र के रतनसेन इंटर कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्थापन के साथ ही यातायात और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहें।


इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, आने-जाने वाले मार्गों, हेलीपैड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।


इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

Tags:    

Similar News