Siddharthnagar News: पुलिस की पहल से साइबर ठगी के शिकार कनीकराम को वापस मिले 35 हजार रुपये

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के थाना इटवा साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार कनीकराम के खाते में 35 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस ने बैंक से समन्वय कर ऑनलाइन ठगी की रकम बरामद की और पीड़ित को राहत पहुंचाई।

Update:2026-08-05 16:48 IST

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 35 हजार रुपये वापस कराए हैं।जानकारी के अनुसार, थाना इटवा क्षेत्र निवासी कनीकराम ने 27 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33102260046346 के माध्यम से अपने साथ हुए वित्तीय साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण एवं साइबर क्राइम रिकवरी अभियान के तहत मामले की जांच शुरू की गई।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना इटवा साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के बाद ठगी गई पूरी 35 हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से 5 अगस्त 2026 को पीड़ित कनीकराम के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह (साइबर प्रभारी), कांस्टेबल विपुल राय, कांस्टेबल सतीश गौड़, महिला कांस्टेबल श्रीयंका सिंह तथा महिला कांस्टेबल मंजू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags:    

Similar News