Siddharthnagar News: घर से नाराज होकर निकला 16 वर्षीय किशोर बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पलटवार किया और अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी।

Update:2026-08-07 18:41 IST

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: घर से नाराज होकर बिना बताए निकले 16 वर्षीय किशोर को शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस टीम ने अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, ग्राम गड़ाकूल निवासी धर्मेन्द्र विश्वकर्मा का 16 वर्षीय पुत्र समर विश्वकर्मा छह अगस्त को घर से नाराज होकर बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में थाना शोहरतगढ़ में मुकदमा संख्या 161/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम को किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय सूचना तंत्र और विभिन्न माध्यमों से किशोर की तलाश की।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह घर से नाराज होकर स्वयं चला गया था। पुलिस की जांच में उसके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने की बात सामने नहीं आई। साथ ही किसी व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा अन्य आपराधिक घटना के साक्ष्य भी नहीं मिले। किशोर की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता से किशोर के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने राहत जताई।

Tags:    

Similar News