Siddharthnagar News: सैय्यद हसन ताकीब रिजवी बने नगर विकास कर्मचारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में कार्यरत सैय्यद हसन ताकीब रिजवी को नगर विकास कर्मचारी परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: नगर पंचायत डुमरियागंज में कार्यरत सैय्यद हसन ताकीब रिजवी को नगर विकास कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन और कर्मचारी हितों के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सैय्यद हसन ताकीब रिजवी ने परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जाए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारी हित में कार्य करने की अपील की।
सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर महंथ मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, राजेश जायसवाल, विवेक, राम गोपाल, रतन, संतोष, शंभू, रजनीश, विकास, सुधांशु, अनूप, आनंद, कमलेश एवं ऋषभ सहित तमाम कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।