स्मृति का राहुल पर निशाना, कहा- वादे पूरे करते तो अच्छे अंतर से जीतते

Update:2016-05-27 01:06 IST

अमेठीः केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल पर जोरदार निशाना साधा। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर अमेठी में उन्होंने आरोप लगाया कि इस परिवार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

स्मृति ने क्या कहा?

-नेहरू-गांधी खानदान ने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए।

-इसी वजह से राहुल की जीत का आंकड़ा पिछली बार 80 फीसदी गिर गया।

-कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया, वह मोदी सरकार ने 2 साल में कर दिया।

-परिवार की राजनीति से अमेठी का भला कैसे हो सकता है?

-2014 में स्मृति ईरानी ने राहुल के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था।

स्मृति ने और क्या कहा?

-कांग्रेस कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उनका व्यवहार सामान्य नहीं दिखता।

-बीजेपी के कार्यकर्ता अगले साल विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।

-अमेठी के लोग प्यार से मुझे दीदी कहते हैं, यहां के लिए काम करती रहूंगी।

-लोगों को सुविधाएं मुहैया कराना हमारा उद्देश्य है।

'भारत माता की जय' का नारा न थोपें

-स्मृति ने कहा कि हर भारतीय को भारत माता की जय बोलने का हक है।

-इसे किसी पर थोपा नहीं जाना चाहिए।

-मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर कहा कि पार्टी जो आदेश देगी, उसे मानूंगी।

-अमेठी से अगला चुनाव लड़ने के बारे में भी यही जवाब दिया।

Tags:    

Similar News