सोनभद्र पर सियासत: अब पुलिस ने SP के इस विधायक को किया गिरफ्तार

इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनभद्र गई थीं। हालांकि, उन्हें मिर्जापुर में रोक दिया गया था। मगर प्रियंका पीड़ितों से मिलने की बात पर अड़ी रहीं।

Update: 2019-07-21 06:16 GMT
सोनभद्र पर सियासत: अब पुलिस ने SP के इस विधायक को किया गिरफ्तार

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक समेत लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी लोग सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने यहां आ रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज पीड़ित परिजनों से मिलने यहां आने वाले हैं। सपा के पूर्व सदर विधायक को गिरफ्तार करने के बाद नेताओं में काफी हलचल देखने को मिली। इस दौरान नेताओं ने कहा कि ये लोकतंत्र है या कुछ और।

यह भी पढ़ें: ये मेरा इंडिया: मुस्लिम हैं तो ‘जय श्री राम’ बोलना सीख लें वरना होगी….

बता दें, सीएम योगी आज सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जाएंगे। वह सबसे पहले सोनभद्र के जिला अस्पताल में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इसके बाद सीएम योगी लखनऊ वापस आने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। गौरतलब है सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बाद में इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित के बाद बीजेपी के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, शोक में डूबा देश

इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनभद्र गई थीं। हालांकि, उन्हें मिर्जापुर में रोक दिया गया था। मगर प्रियंका पीड़ितों से मिलने की बात पर अड़ी रहीं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने आखिरकार शनिवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में मुलाकात की। प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों को ही प्रियंका से मिलने की इजाजत दी।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, दिल्ली सरकार ने घोषित किया 2 दिन का राजकीय शोक

Tags:    

Similar News