×

शीला दीक्षित के बाद बीजेपी के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, शोक में डूबा देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मांगे राम गर्ग ने साल 2003 में पहली जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने उन्हें दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी थी।

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 5:09 AM GMT
शीला दीक्षित के बाद बीजेपी के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, शोक में डूबा देश
X
शीला दीक्षित के बाद बीजेपी के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, शोक में डूबा देश

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का भी निधन हो गया। उनका निधन रविवार सुबह 7.30 बजे हुआ। बता दें, वह काफी लम्बे समय से बीमार थे। पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में उनका इलाज पिछले चार दिन से चल रहा था।

यह भी पढ़ें: कल होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, फिर इतिहास रचने को तैयार भारत

दिल्ली भाजपा कार्यालय के मुताबिक, मांगे राम गर्ग का पार्थिक शरीर 11.30 से 1 बजे तक कार्यालय में रखा जाएगा ताकि लोग उनका अंतिम दर्शन कर सके। मिली जानकारी के अनुसार, मांगे राम गर्ग ने देह दान कर रखा था इसलिए एम्स में उनके अंगों को दान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, दिल्ली सरकार ने घोषित किया 2 दिन का राजकीय शोक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मांगे राम गर्ग ने साल 2003 में पहली जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने उन्हें दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी दी थी। बता दें, मांगे राम गर्ग से पहले 20 जुलाई को दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार: आज पीड़ित परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 निगम बोध घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। वहीँ, दिल्ली भाजपा ने शीला दीक्षित के निधन की सूचना मिलते ही सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story