×

कल होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, फिर इतिहास रचने को तैयार भारत

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 4:42 AM GMT
कल होगा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, फिर इतिहास रचने को तैयार भारत
X
चंद्रयान-2

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कल यानी 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लांच करने वाला है। बता दें कि 15 जुलाई की सुबह इसरो को जीएसएलवी-एमके-3 के क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम लीकेज की वजह से चंद्रयान-2 की उड़ान रोकनी पड़ी। सोमवार तड़के 2:51 पर चंद्रयान-2 को उड़ान भरनी थी लेकिन लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले मिशन को रोक दिया गया था।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, दिल्ली सरकार ने घोषित किया 2 दिन का राजकीय शोक

इस मामले में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि, ‘इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन और लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद हीलियम को भरने का काम चल रहा था। हमें 350 बार तक हीलियम भरनी थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था, मगर तभी नोटिस किया कि हीलियम का प्रेशर तेजी से गिरने लगा। जो लीकेज की ओर इशारा कर रहा था।’

यह भी पढ़ें: सोनभद्र नरसंहार: आज पीड़ित परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story